फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-rickshaw overturns after being hit by pickup, youth dies

Ghazipur News: पिकअप के धक्के से ई-रिक्शा पलटा, युवक की मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after being hit by pickup, youth dies
आंकुसपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार को पिकअप ने ई-रिक्शा को धक्का मार दिया। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी अरविंद कुमार (40) ई-रिक्शा से नंदगंज किसी कार्य से जा रहा था। ई-रिक्शा कमल कुमार चला रहा था। आंकुसपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गाजीपुर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इससे अरविंद और कमल कुमार दब गए। पिकअप की ओर से ई-रिक्शा को टक्कर मारने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक कमल कुमार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा हरिश्चंद्र ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा की ओर से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed