फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-rickshaw came in front of the convoy, Minister of State's vehicle damaged

Ghazipur News: काफिले के आगे आया ई-रिक्शा, राज्यमंत्री का वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 03 Jun 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw came in front of the convoy, Minister of State's vehicle damaged
नंदगंज। थाना क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास वाराणसी से बलिया जाते समय शुक्रवार की सुबह दस बजे आयुष राज्यमंत्री के काफिले के आगे अचानक एक कार और ई-रिक्शा आ गए। उसे बचाने के चक्कर में काफिले में आगे चल रहे एस्काॅर्ट वाहन के चालक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहा राज्यमंत्री का वाहन टकरा गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि राज्यमंत्री सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी से बलिया जा रहे थे। तलवल मोड़ के पास अचानक काफिले से आगे जा रहा एक ई-रिक्शा घूम गया। इधर पीछे से आ रही कार के चालक ने ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दिया। इससे कार के पीछे से आ रहे राज्यमंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन चल रहे चालक ने अचानक ब्रेक दिया। जिससे एस्काॅर्ट वाहन में पीछे से आ रही राज्यमंत्री की इनोवा जा घुसी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन में सवार राज्यमंत्री सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ईरिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद फोरलेन पर राहगीरों और आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को मौके पर छोड़कर राज्यमंत्री काफिला के साथ में चल रहे दूसरे वाहन से बलिया के लिए रवाना हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि राज्यमंत्री के वाहन चालक सुल्तानपुर निवासी शैलेश कुमार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed