फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-banking facility is necessary in modern times: Lieutenant Governor

आधुनिक जमाने में ई-बैंकिंग की सुविधा आवश्यक : उपराज्यपाल

Thu, 26 Dec 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
E-banking facility is necessary in modern times: Lieutenant Governor
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आधुनिक जमाने में ई-बैंकिंग की सुविधा आवश्यक हो गई है। अब सहकारी बैंकों को भी इस दिशा में सोचने की आवश्यकता है। नेट बैंकिंग, ई-बैंकिंग हम जल्दी से जल्दी कैसे लागू कर सकते हैं, ताकि जो गैप है उसे भरा जा सके। यह बातें जिला पंचायत हाल में जिला सहकारी बैंक के एटीएम कार्ड सेवा का शुभारंभ करते हुए बुधवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन कारणों से मुख्य रूप से बैंक घाटे में रहा करते थे, वह कारण जल्दी से जल्दी समाप्त हो सके, यह आवश्यक है। जितना लाभांश अर्जित होगा बैंक किसान को उतना ही धन देने में, सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने में सहयोगी होगा। जब तक किसान एवं कृषि की हालत देश में नही बदलेगी तब तक कोई ताकत हमें विकसित भारत नहीं बना सकती।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह, सरिता अग्रवाल, विजयशंकर राय आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed