फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dullhpur devastation caused by the cyclone, 24 injured

दुल्लहपुर में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, 24 घायल

Mon, 16 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 16 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dullhpur devastation caused by the cyclone, 24 injured
चक्रवाती तूफान - फोटो : अमर उजाला
 जिले के उत्तरी हिस्से से अचानक आए चक्रवाती तूफान ने भीषण तबाही मचाई। तेज आंधी व हल्की बूंदाबांदी के साथ आए तूफान ने दुल्लहपुर इलाके में 10 मिनट के अंदर ही सब कुछ तहस-नहस कर दिया। करीब 50 से अधिक कच्चे व पक्के मकान ध्वस्त हो गए। तेज आंधी के कारण 100 से अधिक हरे पेड़ गिर गए। दूकानों के दर्जनों टिनशेड उड़ कर काफी दूर जा गिरे। इलाके में लगा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


एकाएक आई आफत से बचने के लिए लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे और सुरक्षित जगहों पर घंटों छुपे रहे। तबाही के दौरान कुल 24 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। एक किशोरी पेड़ से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मऊ रेफर किया गया है। तूफान से इलाके की बिजली पूरी तरह से गुल है।
विज्ञापन


  क्षेत्र के खुदाबक्सपुर गांव निवासी रामाश्रय चौहान का टिनशेड और पानी टंकी ध्वस्त हो गई। नंद कुमार यादव के घर के पास स्थित विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। शिवाकांत चौहान, जागीर चौहान, रामजनम, सोती,  दीपनारायण, रामचंद्र, अंबिका लहरी का कच्चा मकान व झोपड़ी जमींदोज हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छतमा गांव निवासी भुवाल राजभर की भैंस की पेड़ से दबकर मौत हो गई। साथ ही विजय राजभर के घर पर पेड़ गिरने से पुजा (16) वर्ष घायल हो गई। सुल्तानपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म की दीवाल गिरने से करीब 3100 मुर्गी के बच्चें दबकर मर गए। वहीं क्षेत्र के बिजली आपूर्ति के तार, खंभे और 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। चक्रवाती तुफान की चपेट में आने से निर्मला, सुदामा  राजभर, ओंकार सिंह सहित कई लोग घायल हो गए। चक्रवाती तुफान ने जफरपुर,  जलालाबाद, हरदासपुर, बड़ागांव, चौबेपुर, मलेठी, काठिया सहित कई गांवों में  जमकर तबाही मचाई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed