{"_id":"649dd20af5b866cc8002fac4","slug":"due-to-the-late-running-of-trains-passengers-were-troubled-all-day-ghazipur-news-c-20-1-273293-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण पूरे दिन परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण पूरे दिन परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। रिमाडलिंग कार्य में लापरवाही के चलते स्थानीय जंक्शन के औड़िहार-गोरखपुर तथा औड़िहार-वाराणसी रेल ट्रैक से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी काफी विलंब से चलीं। इससे यात्री पूरे दिन परेशान रहे। दोपहर के बाद सुधार होने के बाद ट्रेन यात्रियों ने राहत की सांस ली।
मालूम हो कि बुधवार को ओएचआई (ओवरहेड विद्युत तार) का तार ढीला होने के कारण सद्भावना एक्सप्रेस का पैंट ग्राफ टूटकर फंस गया था। इसे ठीक करने में रेल कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। रात 10:35 के बाद इसे ठीक किया जा सका था तब जाकर यहां से ट्रेनों का आना-जाना शुरू हुआ।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी ट्रेनें काफी विलंब से चलीं। गाजीपुर प्रयागराज पांच बजे सुबह की जगह 10:45 पर यहां से रवाना की जा सकी। इसी तरह रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 10.45 के बजाए 11 बजे और छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 10.40 के बजाए 12.36 तथा बलिया-प्रयागराज एक्सप्रेस 7:20 के बजाए 23.38 पर रवाना की गई। औड़िहार-गोरखपुर मार्ग पर भी दादर तथा कृषक एक्सप्रेस ट्रेन काफी विलंब से रहीं।