फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DT Passenger will remain closed in the afternoon

डीटी पैसेंजर का बंद रहेगा दोपहर फेरा

Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DT Passenger will remain closed in the afternoon
ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में रेल ट्रैक में स्लीपर बदलने एवं रेल लाइन में पैकिंग मशीन द्वारा रेल ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य करीब एक सप्ताह से चल रहा है। ऐसे में दोपहर में चलने वाली डीटी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद था। इधर कार्य 16 अगस्त तक ही पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। अब पैसेंजर ट्रेन का दोपहर का फेरा बंद रहेगा, जबकि सुबह और शाम में ट्रेन का संचालन पूर्व तरह होता रहेगा। इधर दोपहर में ट्रेन का संचालन बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन करने में काफी दिक्कत का सामना करन पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से रेलवे ट्रैक की दुरुस्त कराने के बाद नए स्लीपर बदलने एवं रेल लाइन में पैकिंग मशीन द्वारा पटरी ऊंचा करने का कार्य चल रहा है। बीते दिनों दानापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच में नए ट्रैक बिछाने और स्लीपर बदलने का कार्य किया गया था। इसी क्रम में बीते 10 अगस्त से ताड़ीघाट- दिलदारनगर ब्रांच लाइन को भी दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया था। इसके पूर्ण करने की तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। साथ ही तीन फेरा चलने वाले डीटी पैसेंजर ट्रेन को दो फेरा करके दोपहर में संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में कार्य अभी पूर्ण न होने पर रेलवे की ओर से इसकी तिथि अब 31 अगस्त कर दी गई है। ऐसे में दोपहर में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है, जो दिलदारनगर स्टेशन से दूर की यात्रा शुरू करते हैं। ऐसे में उन्हें निजी वाहनों से दिलदारनगर और जमानिया स्टेशन पहुंचकर लंबी यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दिलदारनगर के यातायात निरीक्षक सजंय कुमार ने बताया कि डीटी पैसेंजर दोपहर में 31 अगस्त तक बंद रहेगी। जबकि सुबह और शाम परिचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed