फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dry fruit cake everyone's favourite, Santa cake tempting children

Ghazipur News: ड्राई फ्रूट केक सभी का पसंदीदा, बच्चों को लुभा रहा सांता केक

Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dry fruit cake everyone's favourite, Santa cake tempting children
क्रिसमस को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। त्योहार के मद्देनजर केक के बाजार में भी काफी रौनक है। बेकरी दुकानदार तैयारी में जुटे हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन केक के बिना अधूरा है। ऐसे में केक कारोबारी भी लोगों के खुशी को दो गुना कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें केक दे रहे हैं। क्रिसमस पर केक की मांग 25 दिसंबर से पहले से लेकर न्यू इयर तक रहती है।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व और नया साल को लेकर शहर सहित अन्य बाजार में तैयारियां तेज हो गई है। ऐसे में शहर के बेकरी संचालकों ने ग्राहकों को समय पर मनपसंद केक की डिलीवरी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ईसाई परिवार के अलावा अन्य परिवारों में भी इस दिन केेक काटने का प्रचलन बढ़ा है। ऐसे में केक पार्लरों में रौनक ज्यादा है।
विज्ञापन

इस बार केक के बाजार में चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पाम केक, बटर, बादाम केक, फ्रूट केक, चालट केक, फरेश क्रिम केक, रेड बेलबेट केक बाजार में उपलब्ध है। दो सौ रुपये प्रति किलो से 12 सौ रुपये किलो तक का केक बिक रहा है। क्रिसमस पर्व में ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूड केक ही पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चों को लुभाने के लिए केक पर छोटा सांता क्लॉज, टोपी एवं क्रिसमस ट्री वाला केक बनाया गया है। क्रिसमस पर्व के लिए लोगों ने पहले से ही केक की बुकिंग कर दी है, जिससे समय पर केक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक कारोबारी रोहित जायसवाल ने बताया कि क्रिसमस और नया साल को देखते हुए केक की मांग बढ़ी है। ऐसे में ग्राहकों के मांग के अनुसार केक तैयार किया जा रहा है। इस बार ड्राई फ्रूट केक की मांग ज्यादा है। केक कारोबारी आकाश गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस और नया वर्ष में केक की डिमांड बढ़ जाती है। लोग चार दिन पहले ही एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed