फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drunk driver hit several vehicles, four injured

नशे में धुत चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drunk driver hit several vehicles, four injured
मुहम्मदाबाद। नगर के हाटा रोड स्थित बस स्टैंड पर नशे में धुत डग्गामार बस के चालक ने रविवार की शाम को कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे को धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हाटा रोड स्थित गांधी आश्रम के सामने प्राइवेट बस स्टैंड से एक डग्गामार बस स्टैंड से सवारी लेकर शाम छह बजे चितबड़ागांव के लिए रवाना हुई। बस चला रहे नशे में धुत चालक ने जैसे ही बस संचालित कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर सामने से आ रही एक कार, मजदूरों को लेकर बाराचवर की तरफ जा रहे एक आटो और सड़क के किनारे खड़े एक बाइक और एक साइकिल सवार को धक्का मारते हुए सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। घटना में एटीएम से पैसा निकालने जा रहे अशोक कुमार की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाजीपुर से एक दर्जन मजदूरों को लेकर बाराचवर जा रहे आटो में पीछे से धक्का लगने से कामूपुर निवासी मजदूर कामता राजभर, हीरालाल चौहान और श्रीराम राजभर जख्मी हो गए। बच्छलकापुरा निवासी बृजेश किसी काम से मुहम्मदाबाद आए थे। वह बाइक स्टार्ट करने जा रहे थे कि बस की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल बृजेश (35) को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं विद्युत खंभा टूट जाने से मुहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही रघुवरगंज स्थित एक शीतगृह के लिए जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद नशे में धुत बस चालक फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed