{"_id":"62d0615f0791227599705502","slug":"drunk-brother-killed-the-younger-one-with-a-knife-ghazipur-news-vns66402784","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नशे में धुत भाई ने छोटे की चाकू से की हत्या, गाली देने से मना करने पर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नशे में धुत भाई ने छोटे की चाकू से की हत्या, गाली देने से मना करने पर वारदात को दिया अंजाम
Fri, 15 Jul 2022 11:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:56 AM IST
सार
गाजीपुर जिले के नोनहरा क्षेत्र के नोनहरा गांव में मामूली विवाद में नशे में धुत बड़े भाई ने चाकू से गोदकर छोटे भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विस्तार
गाजीपुर जिले के नोनहरा क्षेत्र के नोनहरा गांव में मामूली विवाद में नशे में धुत बड़े भाई ने चाकू से गोदकर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस फरार हत्यारोपी भाई की तलाश में दबिश दे रही है।नोनहरा गांव निवासी रिआजुल कुरैशी (26) और जियाउल कुरैशी सगे भाई हैं। बड़ा भाई जियाउल अक्सर शराब पीता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे नशे में धूत होकर वह आया और पड़ोस की एक महिला को गाली देने लगा। इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी घर के अंदर से निकले भाई ने गाली देने से मना किया तो वह उससे भी भिड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग कर दिया, लेकिन जियाउल इसको लेकर गुस्सा गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह कहीं से चाकू लेकर आया और अपने छोटे भाई से मारपीट करने लगा। इसी दौरान चाकू से रिआजुल के पैर व सिर में कई वार कर दिए इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से वार कर जियाउल मौके से फरार हो गया। हत्यारोपी भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। रिआजुल का एक वर्ष का एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। नोनहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।