फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DRM uprooted on slow pace of computerized panel room

कंप्यूटीकृत पैनल रूम की धीमी गति पर उखड़े डीआरएम

Tue, 14 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DRM uprooted on slow pace of computerized panel room
दानापुर मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार ने मंगलवार की दोपहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जगजीवन राम रेलवे पार्क में बन रहे कंप्यूटरीकृत पैनल रूम के कार्य की धीमी गति को देख नाराजगी जताई। जल्द से जल्द इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। करीब एक घंटा के निरीक्षण के बाद दोपहर 1. 20 बजे गरुण स्पेशल से दानापुर को रवाना हो गए। उनके जाने के बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीआरएम गरुण स्पेशल से कुछमन स्टेशन पहुंचे। वहां निरीक्षण कर डाउन लाइन में दोपहर 12.26 बजे दिलदारनगर पहुंचे। जहां स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां ने आगवानी की। डीआरएम अधिकारियों संग सीधे दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन के प्लेटफार्म पर पहुंचे। वहां 24 कोच के बनने वाले दो नए प्लेटफार्मों का डायग्राम देखा। इसके बाद जगजीवन राम रेलवे पार्क में बन रहे कंप्यूटरीकृत पैनल रूम को देखा और नाराजगी जताते हुए, जल्द से जल्द इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। आरपीएफ थाना में बने सीसीटीवी कक्ष में जाकर कैमरों को देखा। वहां गर्मी देख तत्काल एक्झास्ट फैन लगाने का निर्देश दिया। रेलवे के विद्युत उपकेंद्र और बाजार रेलवे फाटक केबिन को मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर 1. 26 बजे अधिकारियों संग गरुण स्पेशल से रवाना हो गए। इस मौके पर आईओडब्लू केबी तिवारी, सीनियर डीओएम इम्तियाज अहमद, टीआरडी रामाशीष यादव, इलेक्ट्रिक जेई विट्टू कुमार वर्मा, सीनियर डीएन थ्री स्वाति सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed