{"_id":"67b625d004c74aa170081264","slug":"driver-dozed-off-seven-pilgrims-injured-in-accident-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128428-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चालक को झपकी आई, हादसे में घायल हुए सात तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चालक को झपकी आई, हादसे में घायल हुए सात तीर्थयात्री
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बुधवार को आर्टिगा कार और बोलेरो चालक झपकी आने से प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे वाहन सवार सात तीर्थयात्री सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक तीर्थयात्री को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
गोरखपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दीवान बाजार निवासी संजय अग्रवाल परिवार के साथ आर्टिगा कार से कुंभ स्नान के बाद घर लाैट रहे थे। चालक तिवारीपुर थाना के अंधियारी बाग निवासी शशि यादव उर्फ भोदू कार चला रहा था।
झपकी आने से पहाड़पुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में चालक के अलावा मीरा अग्रवाल (55), विभा अग्रवाल (52), सौम्या अग्रवाल (23), राजेश अग्रवाल (55) घायल हो गए। कार में सात लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एबुलेंस से सीएचसी सैदपुर भेज दिया।
विज्ञापन
वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर चालक को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सैदपुर थाने के नसीरपुर गांव के सामने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर महाकुंभ प्रयागराज से बिहार जा रहे बोलेरो में कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
बोलेरो में 12 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में बोलेरो सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार (40) और रेखा देवी (27) घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का सैदपुर सीएचसी में उपचार कराया। उन्हें अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सैदपुर कोतवाल योगेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।