फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Driver dies after being crushed by bus

Ghazipur News: बस से कुचलकर खलासी की मौत

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed by bus
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चुरामनपुर पुलिया के पास वेद बिहारी पोखरा - भड़सर मार्ग पर शुक्रवार को वाराणसी से रसड़ा जा रही एक यात्री बस से कुचलकर खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर चालक बस को कोतवाली में खड़ा कर फरार हो गया है। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी उमेश पांडेय (46) एक यात्री बस पर खलासी का काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उमेश पांडेय के पुत्र आकाश पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिता उमेश पांडेय सुबह घर के काम से कासिमाबाद जाने के लिए निकले थे। वेद बिहारी पोखरा भड़सर मार्ग पर चुरमानपुर गांव के सामने पुलिया के पास जैसे ही पहुंचे, वाराणसी से रसड़ा जाने वाली एक निजी बस से कुचलकर घटनास्थल मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश पांडेय की आकस्मिक मौत की खबर पाकर उनके गांव बिहरा में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरी तरफ माता देवंती देवी, पत्नी रिंकू
विज्ञापन

पांडेय, पुत्री खुशबू, काजल, राज के साथ पुत्र आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र आकाश पांडेय की तहरीर पर बस और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस कोतवाली परिसर में खड़ी है। चालक फरार है । घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उमेश पांडेय वाराणसी से रसड़ा चल रही इस यात्री बस पर खलासी का काम कर रहे थे । बस के गेट पर वे खड़े होकर सवारी उतारने चढाने के दौरान बस से गिर गए। सड़क पर गिरते ही बस का पिछला चक्का उनके सिर पर चढ़ गया और घटनास्थल पर कुचल जाने से मौत हो गई । मृतक उमेश पांडेय अपने घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed