फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DR. Mangala Rai will honor pride Gazipur

डा. मंगला राय को मिलेगा गाजीपुर गौरव सम्मान

Tue, 29 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
DR. Mangala Rai will honor pride Gazipur
सम्मान - फोटो : concept photo
साहित्य चेतना समाज की बैठक शहर के रायगंज स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें संस्था की ओर से दिया जाना वाला गाजीपुर गौरव सम्मान इस वर्ष ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक एवं गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डा. मंगला राय को देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिले के जखनिया तहसील के छपरी गांव में जन्मे डा. राय नेशनल अकादमी आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज के प्रेसिडेंट, डिपार्टमेंट आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन के सेक्रेटरी एवं प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में इनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कई राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 50 से अधिक देशों का दौरा किया है।
विज्ञापन


संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि डा. राय को यह सम्मान 10 अप्रैल को मालगोदाम रोड स्थित पैलेस में संस्था के 31वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह चेतना महोत्सव में प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीशचन्द्र त्रिपाठी होंगे। इस अवसर पर संस्था की नि:शुल्क वितरित होेने वाली वार्षिक पत्रिका चेतना का लोकार्पण, संस्था की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में प्रभाकर त्रिपाठी, डा. रविनंदन वर्मा, कन्हैया पाल, धीरज पांडेय, दिग्विजय उपाध्याय, शशिकांत राय, विंध्याचल सिंह यादव, राजीव मिश्र एवं हीराराम गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन संजीव गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed