{"_id":"9df935515787a52f0a44276810fefcdd","slug":"dr-bheemrao-ambedkar-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए बाबा साहेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए बाबा साहेब
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर रविवार भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्घा-सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि वे समाज में विषमताओं के प्रबल विरोधी थे। विषमता दूर होने पर ही उनका सपना पूरा हो सकता है।
टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आज के परिवेश में डा. अंबेडकर का योगदान विषयक गोष्ठी में पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि उनका व्यक्तित्व धैर्य और सहनशीलता से परिपूर्ण था। डा. व्यासमुनि राय ने कहा कि उनका नाम लेते ही भारतीय संविधान की याद आती है। वे समाज में विषमता के प्रबल विरोधी थे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि उनका व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने वाला प्रकाश पुंज है। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निरगुण दास केशरी, कुवंर बहादुर सिंह, अर्जुन सेठ, बृजेंद्र चौधरी, रासबिहारी राय आदि मौजूद रहे। संचालन सुमित तिवारी ने किया।
अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्घाजंति अर्पित की गई। प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि शोषण मुक्त एवं समता मूलक समाज बनाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ज्ञानेंद्र कुमार, डा. संतन कुमार, डा. आरके गौतम, राकेश कुमार, डा. योगेश कुमार, बेचई राम आदि ने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन ने डा. अंबेडकर उद्यान में परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में लालबहादुर, प्रदेश संयुक्त मंत्री धनंजय कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जयप्रकाश, विरेंद्र प्रताप, सचिन, चंद्रिका प्रसाद, सुदेश्वर पासी, हरिशंकर, राधेश्याम आदि ने विचार व्यक्त किया।