फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Aparajita Singh left for Russia, will take part in four days of special training

Ghazipur News: डॉ. अपराजिता सिंह रूस रवाना, चार दिन के विशेष प्रशिक्षण में लेंगी हिस्सा

Wed, 11 Jun 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Aparajita Singh left for Russia, will take part in four days of special training
गाजीपुर। डॉ. अपराजिता सिंह चार दिन के विशेष प्रशिक्षण के लिए बुधवार को रूस रवाना हो गईं। उन्हें मॉस्को के प्रतिष्ठित यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण केंद्र (जीसीटीसी) में विशेष अंतरिक्ष प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। वह 13 जून को रूस पहुंच जाएंगी। 14 से 18 जून तक रूस में रहेंगी। यह अवसर उन्हें एयरोस्पेस क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य के आधार पर प्राप्त हुआ है, जिस पर वहां चर्चा होगी।
विज्ञापन

लंका के प्रोफेसर कालोनी निवासी सुजीत कुमार सिंह की बेटी डॉ. अपराजिता ने 12वीं तक शहर के लुर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर काॅलेज से की है। इसके बाद वह एनआईएफटी भुवनेश्वर में बैचलर आफ डिजाइनिंग (टेक्सटाइल डिजाइन डिपाटमेंट) से कर रही हैं। उनकी मां गुड़िया सिंह गृहणी हैं। 20 वर्षीया अपराजिता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि अमेरिका की प्रतिष्ठित कैनेडी यूनिवर्सिटी ने दी है। अपराजिता ने बताया कि उन्होंने ईको नोवा स्पेस सूट और रोबोटिक्स जैसे नवाचारों के साथ अंतरिक्ष अनुसंधान को सुरक्षित और बुद्धिमान बनाने में योगदान दिया है। मॉस्को में उन्हें जीरो ग्रेविटी, स्पेस मिशन प्रोटोकॉल और अंतरिक्ष-अनुकूल तकनीकों की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी और उसपर चर्चा भी होगी। गगनयान-5 मिशन में भारत, रूस और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। भारत की ओर से इस प्रशिक्षण का नेतृत्व कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण नासा, इसरो, डीआरडीओ, रॉसकॉसमॉस और जीसीटीसी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed