फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dowry killers arrested and sent to jail

दहेज हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dowry killers arrested and sent to jail
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के असैचंदपुर गांव में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सास, श्वसुर और पति को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में सभी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे रोहुणा गांव निवासी विवाहिता प्रियंका (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका के पिता बाल्मिकी पांडेय ने पति सहित सास और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह बात सामने आई कि विवाहिता की मौत गला दबने से हुई थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर पिता बाल्मीकि की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मृतका के पति प्रद्युम्न तिवारी श्वसुर यशवंत तिवारी और सास विजयमाला को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed