फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dooree thodee par chakkar 40 kimee ka Circling at a distance of 40 km

दूरी थोड़ी पर चक्कर 40 किमी का

Mon, 18 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 dooree thodee par chakkar 40 kimee ka Circling at a distance of 40 km
जलकुंभी के कारण जमानियां-धरम्मरपुर पीपा पुल खोल दिया गया है। इससे परेशानी हो रही ह
गंगा में बड़ी मात्रा में आई जलकुंभी को हटाने के लिए पीपा पुल के छह पीपों को खोल दिए जाने से पुल पर आवागमन बाधित हो गया है। जरा सी दूरी के लिए 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना लोगों के लिए कष्ट भरा है।
विज्ञापन


धरम्मरपुर पुल के निर्माण में जलकुंभी को लेकर बाधा आ रही थी। जिस पर पीपे का पुल खोला गया। इसके चलते किसानों, छात्रों को नाव से गंगा पार जाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही हैं।   
विज्ञापन


धरम्मरपुर सेतु के निर्माण कार्य को मार्च 2017 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। पुल निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। बनारस में वरुणा नदी की सफाई के चलते गंगा में बड़ी मात्रा में जलकुंभी आने के कारण धरम्मरपुर सेतु निर्माण में अवरोध पैदा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निर्माण निगम ने इस समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद धरम्मरपुर पीपा पुल के कुछ पीपों को खोलकर जलकुंभी हटवाने का निर्णय लिया गया। रविवार को पीपा पुल का छह पीपे खोले जाने के बाद सेतु निर्माण निगम के एई  राजेंद्र सिंह खुद बोट पर सवार होकर जलकुंभी हटवाने मे जुट गए है।


इसके अलावा मल्लाह 20 से 25 नावों को लेकर जलकुम्भी को हटाते रहे। पीपा पुल के छह पीपे खुलने के कारण पीपापुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

हालांकि पुल अगले साल मार्च 2017 तक पूरा हो जाएगा। लेकिन लोगों को तब तक इसके चलते उधर से गुजरने वालों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed