फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Don't ask God, ask God for him: Akhilesh Upadhyay

भगवान से न मांगकर, भगवान को मांगे : अखिलेश उपाध्याय

Tue, 08 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Don't ask God, ask God for him: Akhilesh Upadhyay
लठठूडीह। क्षेत्र के पतार में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा वाचक अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि हम जीवन में भगवान से मांगते आए हैं। लेकिन, जब हम भगवान को मांग लेते हैं तो हमारे जीवन में कुछ भी शेष नहीं रह जाता। इसलिए हम भगवान से न मांगकर भगवान को मांगे। हमारा जीवन सदा के लिए संवर जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने वामन देव की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बामन देव जैसे ही राजा बलि के यहां पहुंचे। राजा बलि बामन देव को देखते ही प्रसन्न हो गया। वह अंदर ही अंदर सोचने लगा कि यह सुकुमार बालक हमसे कुछ मांगता। हमसे कुछ कहता तो कितना अच्छा होता। बलि के इस भाव को समझकर भगवान बामन देव तीन पग भूमि की शर्त रखी। जिस पर राजा बलि हंसा और भगवान को उसके इसी हंसी में अहंकार का भाव नजर आया। भगवान ने कहा कि आपको शर्त मंजूर है तो संकल्प लीजिए। संकल्पित होकर राजा बलि भगवान को जैसे ही तीन पग जमीन पर पांव रखने को कहा, भगवान ने अपने विराट रूप से दो पग में बाली के संपूर्ण क्षेत्र को नाप दिया। इसके बाद भगवान वामन देव ने कहा कि बलि अब तुम्हारे पास कुछ नहीं है। बताओ तीसरा पग कहां रखूं, इस पर बलि ने भगवान वामन देव से कहा कि अब तीसरा पग भगवान हमारे माथे पर रख दीजिए। इस प्रकार अपने आपको भगवान के सामने समर्पण कर राजा बलि ने भगवान वामन देव को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed