फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Donated food to Annapurna Bank for fathers thirteenth feast in ghazipur

गाजीपुरः पिता की तेरहवीं भोज के लिए जुटाया गया अनाज अन्नपूर्णा बैंक में किया दान

Fri, 03 Apr 2020 08:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Donated food to Annapurna Bank for fathers thirteenth feast in ghazipur
लोगों को खाना देती महिला सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन हैं। इस दौरान गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए सरकार और सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। ऐसे में गाजीपुर के जखनियां तहसील मुख्यालय निवासी प्रिंस गुप्ता ने मिशाल पेश की है। अन्होंने अपने पिता जगन्नाथ गुप्ता के निधन के पश्चात त्रयोदस भोज के लिए रखी गई खाद्य सामग्रियों को कोतवाली भुड़कुड़ा में बनाये गए अन्नपूर्णा बैंक में दान कर दिया। 
विज्ञापन


जखनियां स्थित महावीर प्रभात शाखा के शाखा कार्यवाह प्रिंस गुप्ता के पिता जगन्नाथ गुप्ता का 15 मार्च रविवार को निधन हो गया था। उसके बाद तमाम संस्कार करने के साथ ही त्रयोदस संस्कार के लिए खाद्यान इत्यादि की व्यवस्था भी की गई। इसी दौरान नोवल कोरोना के चलते लॉकडाउन से त्रयोदश भोज 28 मार्च को संक्षिप्त में केवल परिजनों के साथ संपन्न करना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान जहां परिजनों को पिता के मृत्युपर्यन्त लोगों को भोज न कराने का मलाल बना रहा वही भोज के निमित्त जुटाया गया काफी मात्रा में खाद्यान्न भी बच गया। प्रिंस गुप्ता ने बताया कि अचानक उनके बड़े भाई व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक दुर्गा प्रसाद ने सलाह दिया कि भोज के निमित्त रखा गया खाद्य सामग्री चावल, दाल, गेंहू इत्यादि को जरूरतमंदों को वितरित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सलाह को मानते हुए दोनों भाइयों ने शुक्रवार की सुबह सभी अनाज वाहन पर लदवाकर भुड़कुड़ा कोतवाली में बनाये गए पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में जमा करा दिया। उनकी इस नेक पहल की क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना किया। कोतवाली परिसर में खाद्यान्न जमा करने के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों ने तस्वीर खीचने की कोशिश किया जिसे दोनों भाइयों ने निवेदन पूर्वक मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed