फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Do not leave the house if not necessary, district declared red zone

Ghazipur News: जरूरी न हो तो घर से न निकलें, जिला रेड जोन घोषित

Tue, 03 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not leave the house if not necessary, district declared red zone
सर्द हवा और गलन ने मंगलवार को जिले को खूब कंपकपाया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी दो दिनों तक तो ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में जनपद को रेड जोन घोषित किया गया है। ऐसे में खुद सुरक्षित रहने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की जरूरत है, जिससे बचाया जा सके।
विज्ञापन

तीन दिनों से सूर्य की किरणें नहीं दिखाई दे रही है। सुबह से लेकर शाम तक एक जैसा ही बना रह रहा है। गलन और सर्द हवाएं पूरे दिन लोगों को कंपकंपाती रही। लोग घरों में दुबके रहे, तो राहगीर एवं यात्री गलन एवं ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई पड़े। सबसे अधिक परेशानी का सामना दूर- दराज इलाकों एवं विभिन्न प्रांतों के लिए यात्रा पर जाने यात्रियों को उठानी पड़ी। एक तरफ जहां सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्री बेंचों पर ठिठुरते बैठे दिखाई पड़े। वहीं रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम थी। रोडवेज के बसों में पांच से दस यात्री ही दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन

इधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पर बने अस्थाई रैन बसेरे में यात्रियों के रुकने के बेहतर इंतजाम देखे गए तो सार्वजनिक एवं चिन्हित स्थानों पर लोग अलाव जलते रहे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट लखनऊ मिनिस्ट्री अर्थ साइंस एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद को दो दिन के लिए रेड जोन घोषित किया गया है। ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए आवश्यक न हो तो घर से न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed