फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Do not allow the sacrifice of banned and large animals

Ghazipur News: प्रतिबंधित और बड़े जानवरों की कुर्बानी न होने दें

Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Do not allow the sacrifice of banned and large animals
जमानिया। कोतवाली में गंगा दशहरा और बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पहले से प्रतिबंधित जानवरों तथा बड़े जानवरों की कुर्बानी न होने दे। इसके साथ ही छोटे जानवरों की जो कुर्बानी कर रहे हैं उसके अवशेष को खुले स्थान या अन्यत्र कहीं न फेकें और न फेंकने दें। अवशेष को कुर्बा देने वाले स्थान के पास ही कही मिट्टी के नीचे दफना दें‚ इससे गंदगी नहीं होगी और न ही कोई विवाद होगा।
विज्ञापन

इस पर सभी ने सहमति जताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने कहा कि कुर्बानी घरों में ही करें ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। विवाद होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीओ विद्युत विजय यादव‚ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, सेराज खान, ग्यासुद्दीन खान, मौलाना जुल्फेकार, गुड्डू पासवान, फौजदार यादव, पूर्व ग्राम प्रधान हबीबुल्ला राईन, एजाज राईन, पंकज निगम, इस्लाम राईन, सुनील कुमार सिंह, उद्धव पांडेय, संतोष कुमार वर्मा, राहुल वर्मा, इमरान उर्फ सद्दाम खान, अनिल यादव, बृजेश जयसवाल, दयाराम दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed