{"_id":"18312be751fc38202fa5455616f86059","slug":"dmu-passenger-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमयू सवारी गाड़ी आज से दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमयू सवारी गाड़ी आज से दौड़ेगी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरा से चलकर मंडुआडीह जाने वाली डीएमयू सवारी गाड़ी सोमवार से सिटी रेलवे स्टेशन होकर दौड़ेगी। स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसका शुभारंभ करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियों को रविवार की शाम अंतिम रूप दे दिया गया।
बता दें रेल बजट में छपरा से मंडुआडीह के लिए नई डीएमयू सवारी गाड़ी के परिचालन की घोषणा हुई थी। स्टेशन के
प्लेटफार्म के मुख्य द्वार के पास मंच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आकर्षक सीमेंटेड मंच का निर्माण कर वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। मंच के पास बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर मंडुआडीह में खड़ी सवारी गाड़ी दिखाई देगी।
रेल राज्यमंत्री द्वारा झंडी दिखाते ही ट्रेन वहां से रवाना हो जाएगी। आज पूरे दिन स्टेशन परिसर में तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई। कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का कार्य किया गया। वाहनों की पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारी दिनभर तैयारियों को लेकर व्यस्त रहे।