{"_id":"63d95177a94fc8565a0aeac1","slug":"dm-warned-on-the-low-progress-of-janani-suraksha-ghazipur-news-vns696416877-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जननी सुरक्षा की कम प्रगति पर डीएम ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जननी सुरक्षा की कम प्रगति पर डीएम ने चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायफल क्लब में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत देवकली, मिर्जापुर, मनिहारी, जखनियां भदौरा, मुहम्मदाबाद, बाराचवर एवं मरदह के एमओवाईसी के द्वारा कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने के लिए कहा गया।
साथ ही वीएचएनडी कार्यक्रम में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनिहारी, सादात, रेवतीपुर , सुभाकरपुर, बाराचवर के एम ओ वाई सी को स्पष्टीकरण एवं मरदह एमओवाईसी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एंबुलेंस की उपलब्धता, आशा, जेएसवाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को नि:शुल्क भोजन, स्वयं सहायता समूह के जरिए दिए जाने तथा दवा एवं ड्राप बैंक की सुविधा के साथ-साथ 48 घंटे रोके जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रसव के बाद लाभार्थियों, आशाओं को दिए जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के संबंध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर जेएसवाई भुगतान पेंडिग है उसका तत्काल निस्तारण करवाते हुए भुगतान करवाएं। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत जनपद में बनाए गए गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा. उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह सहित एमओवाईसी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।