{"_id":"611168448ebc3efcdb22b0ec","slug":"dm-visited-the-flood-affected-areas-ghazipur-news-vns6052181179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया दौरा
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर में बाढ़ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक। संवा?
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने सोमवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मातहत अधिकारियों को राहत कार्य में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावित उतरौली, नसीरपुर, हसनपुरा, बीरउपुर, दुल्लापुर और रामपुर का दौरा किया। रेवतीपुर और सेवराई ब्लाक के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में रोजाना सेक्रेटरी और लेखपाल का जाएं। ग्राम प्रधानों को जेनरेटर की व्यवस्था करनी है। पशु चिकित्सक गांवों में जाकर पशुओं का टीकाकरण कराएं। सेवराई: जिलाधिकारी और एसपी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ नसीरपुर, अठहठा, हसनपुरा, विरउपुर का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कामाख्या धाम पर डॉक्टरों के साथ चिकित्सीय टीम तैनात की जाए। पीड़ितों के लिए नाव की व्यवस्था जाए। उन्होंने एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या, तहसीलदार आलोक कुमार, बीडीओ से बाढ़ चौकियों और राहत कार्य के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी को चारा की व्यवस्था और पशुओं का टीकाकरण किया जाए। कामाख्या धाम बाढ़ राहत शिविर में कैंप लगाया जाए। इस मौके पर कानूनगो राकेश राय, लेखपाल शिवाजी यादव, रामाशंकर, डॉक्टर संतोष सिंह, ग्राम प्रधान दीनबंधु राय, रामप्रवेश आदि लोग मौजूद रहे।
रेवतीपुर: डीएम और एसपी ने नसीरपुर, अठाहठा, बीरउपुर, नगदिलपुर और परमानंदपुर गांवों का नाव से दौरा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, आशा और एनम को गांव में कैंप करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। कोटेदारों से कहा कि किसी का राशन बकाया नहीं रहना चाहिए। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की बात भी कही।