फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM-SP took stock of arrangements by boat

नाव से डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Fri, 20 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
DM-SP took stock of arrangements by boat
गाजीपुर। डाला छठ त्योहार पर शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने शहर के विभिन्न घाटों का नाव से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नाव से शहर के ददरीघाट, कलेक्टर घाट, पक्काघाट, रामेश्वर घाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, पोस्ता घाट, सुबुआ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, घाटों पर नावों तथा उस पर तैनात गोताखोरों की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत लगाई गई पुलिस की व्यवस्था देखी। इस मौके पर तहसीलदार मुकेश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालचन्द्र सरोज, यातायात प्रभारी प्रवीण यादव एवं नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल उपस्थित थे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्र के घाटों एवं पोखरों पर भी सुरक्षा के बाबत इंतजाम किया गया था। किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर गोताखोर मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed