फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM rewarded for better work in PM Awas Yojana

पीएम आवास योजना में बेहतर काम के लिए डीएम हुईं पुरस्कृत

Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM rewarded for better work in PM Awas Yojana
जनपद की नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को गुजरात के राजकोट में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) अवार्ड-2021 में नगर पालिका परिषद भदोही के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर पुरस्कृत किया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आर्यका अखौरी को भदोही में कार्यकाल के दौरान देश के टाप-10 नगर पालिका में शुमार होने को लेकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि वहां प्रधानमंत्री आवास योजना को लक्ष्य से अधिक लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया। साथ ही जीओ टैगिंग भी बेहतर ढंग से हुई। पीएम आवास के रिपोर्ट सत्यापन के आधार पर आकलन करने के बाद सरकार की ओर से चयन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदर्शन सुधारने का सबसे बेहतरीन तरीका समय-समय समीक्षा करने के साथ गुणवत्ता पर ध्यान और लाभार्थियों को प्रेरित करना जरूरी होता है। गाजीपुर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रदर्शन को बेहतर करने को लेकर बेहतर रणनीति के काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां समीक्षा, गुणवत्ता और लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ लेबर- टेक्निकल सेल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजीपुर में टूरिज्म, कृषि, कौशल विकास आदि को लेकर भी काफी स्कोप है। यहां पर्यटन के लिहाज से कई ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर है। जहां पर्यटन बढ़ाने को लेकर काम किया जा रहा है। ऐसे ही जनपद में कृषि निर्यात बढ़ा है और यहां का जूट वाल हैंगिंग को भी तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed