{"_id":"6a10ab32da718d3d850246bd","slug":"dm-orders-inquiry-into-operation-of-overloaded-vehicles-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152889-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ओवरलोड वाहनों के संचालन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ओवरलोड वाहनों के संचालन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
भड़सर। हंसराजपुर-भरसर संपर्क मार्ग पर मंगई नदी स्थित जर्जर पुलिया से लगातार गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिया की बदहाल स्थिति और हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीणों में बढ़ती चिंता के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि पुलिया की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही इस मार्ग से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल बचाने के लिए लिंक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे भारी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई वाहन ओवरलोड होकर इस मार्ग से गुजरता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार करीब 60 वर्ष पुरानी यह पुलिया अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुल के जोड़ों में दरारें पड़ गई हैं और भारी वाहन गुजरने पर पुलिया हिलने लगती है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
इस संपर्क मार्ग से हंसराजपुर, जयरामपुर और भरसर समेत कई गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिया बंद हुई तो लोगों को आवागमन के लिए करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसे में पुलिया की मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग लंबे समय से की जा रही है। बता देंं कि अमर उजाला ने 22 मई के अंक में भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा मगई नदी पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।