फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM listened to grievances at the village meeting.

Ghazipur News: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं

Tue, 09 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM listened to grievances at the village meeting.
कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद
गंगौली/कासिमाबाद। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार शाम विकासखंड कासिमाबाद की ग्राम पंचायत सिदउत में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर शहीद स्मारक का उद्घाटन किया और पौधरोपण किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक में भी भाग लिया।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधरोपण किया। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मर, सड़क निर्माण, शौचालय और हैंडपंप संबंधी समस्याएं उठाईं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गांव में विशेष शिविर लगाकर नए बिजली कनेक्शन देने और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के संचालन में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। सचिव द्वारा भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की जानकारी देने पर उन्होंने तत्काल ताला खोलकर शौचालय संचालित कराने का निर्देश दिया। वहीं, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने व्यक्तिगत शौचालय न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर शीघ्र शौचालय स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि 63 पात्रों के आवास प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं, जबकि वर्ष 2022 के लंबित आवास पूर्ण हो चुके हैं। हैंडपंप खराब होने की शिकायत पर मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।

पौधरोपण के बाद पौधों की आईडी तैयार न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सचिव की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, एक विधवा महिला ने भूमि विवाद में धमकी मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि, परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार कौशल चौरसिया, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed