फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dm

जिलाधिकारी को सौंपा पदाधिकारियों ने सहयोग पत्र

Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
dm
जिलाधिकारी को कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पत्रक सौंपते पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिका? - फोटो : GHAZIPUR
मौधा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोगों को बचाने संबंधी अपने दायित्वों के निर्वहन के क्रम में गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने इस दौरान जिलाधिकारी से पेट्रोल पंप कर्मचारियों का टीकाकरण कराने के लिए अस्पतालों में अलग से काउंटर खोले जाने की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान कोरोना युद्ध में लोगों को सहायता करने के लिए 14 सौ मास्क, एक हजार पीस सेनिटाइजर, पांच हजार पीस सर्जिकल हैंड ग्लव्स, एक हजार पीस हैंडवाश सौंपा। इस दौरान कोषाध्यक्ष विनीत जायसवाल ने कहा कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान भी एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से दो लाख 51 हजार की धनराशि का सहयोग किया था। इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु, वीरेश मौर्या के अलावा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, संजीव सिंह, विनीत जायसवाल, संजय अग्रवाल, पियूष राय, ओमप्रकाश यादव, शरद अग्रवाल, सुनील सिंह, शुभम अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव और मनोज जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed