फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM furious after seeing the application of the wandering complainant

भटक रहे फरियादी का प्रार्थना पत्र देख भड़के डीएम

Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing the application of the wandering complainant
कासिमाबाद ब्लॉक के सभागार में शनिवार को आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम का सख्त रवैया चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

मरदह विकासखंड के सिंगेरा गांव के एक पीड़ित के प्रार्थना पत्र को देखकर जिलाधिकारी की मातहत अधिकारियों पर त्योरी चढ़ गई। पीड़ित ने पिछले तीन वर्ष से अपने मकान की मरम्मत कराने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाया। यहां तक कि मुख्यमंत्री के दरबार में भी फरियाद कर चुका है। इसको लेकर उन्होंने उप जिलाधिकारी सहित कानूनगो, लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। निर्देश दिया कि रविवार को इसके मकान की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाना चाहिए। सैकड़ों फरियादियों के बीच में जिलाधिकारी ने कहा कि अगर हम गरीबों को न्याय नहीं दे पाएंगे तो हम सभी अपने पद पर क्यों बने हैं। इसके बाद जिलाधिकारी के सामने कासिमाबाद विकासखंड के रोहिली ग्राम पंचायत के जितेंद्र सिंह ने खेत में पत्थर गढ़ी नहीं कराए जाने की शिकायत किया। जिलाधिकारी ने पत्रावली मंगाकर अवलोकन किया। इस पत्रावली में उप जिलाधिकारी ने एक बार पत्थर गढ़ी का निर्देश दिया है तो दूसरी तिथि में अपने ही आदेश को निरस्त करते हुए स्थगन आदेश दे दिया है। ऐसे ही एक प्रकरण बंधई ग्राम पंचायत का था। यहां पोखरी की आराजी पर गलत नाम को निरस्त करने की मांग की गई थी। आरोप है कि इसको सात लोगों ने गलत तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया है। जबकि पोखरी सार्वजनिक प्रयोग के लिए है। जिलाधिकारी ने शीघ्र जांच कराकर गलत तरीके से इंद्राज किया गया है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सभी तालाबों से अवैध अतिक्रमण हट जाए
कासिमाबाद। जिलाधिकारी ने आधा घंटा तक तहसील के सभी लेखपाल और अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी तालाबों से अवैध अतिक्रमण हट जाना चाहिए। किसी भी विभाग में प्राइवेट कर्मचारी अगर पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पत्र लेकर लौटा दे रहे थे
कासिमाबाद। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर जहां फरियादियों की काफी भीड़ रही। वहीं लेखपाल संघ का एक पदाधिकारी कुछ लेखपालों के साथ ब्लॉक सभागार के मुख्य गेट पर खड़ा होकर फरियादियों के शिकायत पत्र देखकर उन्हें समझाकर लौटाने का काम कर रहा था। ऐसे कई फरियादी रहे जो मरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जिसे वह लेखपाल समझा-बुझाकर उनके शिकायत पत्र को लेकर उन्हें वापस कर दे रहा था। सभी शिकायतों को लेखपाल तत्काल एक-दो दिन में निस्तारित करने का आश्वासन दे रहा था। लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्य में कई लेखपाल लगे थे। शिकायतों में खेतों की पैमाइश से लेकर राजस्व से संबंधित शिकायतों को पढ़कर अपने पास रख ले रहे थे। फरियादियों ने इन लेखपालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed