{"_id":"64a9af86c15662c4ff05e3e4","slug":"dm-and-sp-heard-the-complaint-in-saidpur-kotwali-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-106-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सैदपुर कोतवाली में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सैदपुर कोतवाली में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थानों पर आयोजित हुआ थाना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक फरियाद सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया गया। सैदपुर कोतवाली में डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने प्रार्थनों पत्रों पर सुनवाई किया। इस दौरान आए 12 प्रार्थना पत्र में से मात्र का चार का ही निस्तारण हो सका।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू- माफियाओं के विरूद्ध एंटी भू- माफिया एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। पट्टे की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजें। लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नंबर अपने पास रखें और टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न किए जाने पर संबंधित लेखपाल एवं सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मरदह: स्थानीय थाना परिसर में कासिमाबाद एसडीएम अश्वनी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लेखपाल सहित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान 15 राजस्व और दो पुलिस के मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
गहमर कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया और कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने आए फरियादियों की फरियाद सुनी। सबसे अधिक मामले राजस्व संबंधी आए। दस प्रार्थना पत्र में चार तक का मौके पर निस्तारण किया गया।
-- -- -- -
ग्रामीणों ने थाना दिवस पर लगाई न्याय की गुहार
मरदह। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली गांव के ग्राम प्रधान नन्हें गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीण प्रार्थना पत्र लेकर थाना दिवस पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिवप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति चकरोड को क्षतिग्रस्त कर रहा है। मना करने पर गाली गलौज और मारने-पीटने को तैयार हो जा रहा है। चकरोड का मरम्मत कराया जा रहा था तो रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में उप निरीक्षक नंदलाल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।