{"_id":"6484c754ab39197da90f2e74","slug":"dm-and-sp-heard-the-complaint-ghazipur-news-c-20-1-246812-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
समाधान दिवस पर 23 प्रार्थना पत्र आए, किसी का निस्तारण नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी औरपुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह थाने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। साथ ही फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करने के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान 23 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो पाया।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त तीन टीम बनाकर रामपुर, बंतरा, लक्ष्मनपुर मौके पर निस्तारण कराने गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना परिसर की साफ सफाई के बाद कार्यालय में अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल से आवश्यक जानकारी लिया।
इस मौके पर सैदपुर एडीएम डा. पुष्पेंद्र पटेल, भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, थाने के नायब दरोगा रमेश पटेल आदि मौजूद रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद एसडीएम अश्वनी पांडेय ने समाधान दिवस पर थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर रूम, हवालात, भोजनालय, कार्यालय, थाना के शस्त्रागार, परिसर, बैरक, अभिलेखों सहित साफ-सफाई, रंगाई-पुताई आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सीओ कासिमाबाद बलिराम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, विवेक पाठक, आनंद कुमार, गजेंद्र राय, अवधेश राय, नंदलाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।