फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District receives the gift of a second overbridge; commuting will become easier

Ghazipur News: जिले को दूसरे ओवरब्रिज की सौगात, सुगम होगा आवागमन

Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
District receives the gift of a second overbridge; commuting will become easier
गाजीपुर। जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन 119 किलोमीटर लंबा है। फोरलेन पर राहगीरों को एक लेन से दूसरे लेन पर जाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इसका निर्माण देवकली के पास तीन करोड़ रुपये से होगा। इससे फोरलेन पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अभी केवल एक ओवरब्रिज है। 119 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर और ओवरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। फोरलेन के प्रमुख जगहों पर ओवरब्रिज न होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को एक लेन से दूसरे लेन पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फोरलेन पार करते समय अक्सर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इसकी वजह यह है कि फोरलेन पर ज्यादातर वाहनों की गति सीमा 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है।
विज्ञापन

सके अलावा कई ऐसे ग्रामीण हैं, जो फोरलेन के दूसरे हिस्से में स्थित खेत, गांव व अन्य जगहों पर जाने के लिए भी ओवरब्रिज न होने के कारण पैदल ही आवागमन करते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए एनएचएआई की ओर से देवकली के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अभी एक ओवरब्रिज है। दूसरे ओवरब्रिज को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। - अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed