फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate stopped traffic on Revatipur-Rampur road

जिलाधिकारी ने रेवतीपुर-रामपुर रोड पर बंद कराया आवागमन

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate stopped traffic on Revatipur-Rampur road
जनपद में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रविवार को विकास खंड रेवतीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेवतीपुर-रामपुर मार्ग में पानी भरने के कारण आवागमन पर रोक लगाते हुए रोड बंद कराने का निर्देश दिया। साथ ही रेवतीपुर के कुछ घरों में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण प्रभावितों को राहत-समाग्री उपलब्ध कराते हुए रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखते हुए उन्हें चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नाव से विकास खंड रेवतीपुर के ग्राम नसीरपुर, हसनपुरा और वीरउपुर में भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित गांवों एवं फसलों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। हसनपुरा में अनाज की समस्या को देखते हुए लेखपाल और कोटेदार को तत्काल अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जन समुदाय से अपील किया कि अभी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए आप लोग अपने निकट बनाए गए बाढ़ शरणालय में समय रहते चले जाए
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव के प्रधान, सचिव, लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुए तत्काल किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी और जिला प्रशासन को अवगत कराएं। डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में सभी व्यवस्थाओं की पूरी तैयारियां रखते हुए स्वयं भी इस पर निगरानी रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed