{"_id":"58d9575b4f1c1b027c63e569","slug":"district-magistrate-caught-the-collective-copy-of-the-english-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पकड़ी सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पकड़ी सामूहिक नकल
ghazipur hindi news
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल के छात्रों की अंग्रेजी एवं इंटर की समाजशास्त्र प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जिलाधिकारी ने बिरनो ब्लाक क्षेत्र के एक विद्यालय पर सामूहिक नकल पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश तहसीलदार जखनिया को दिया। उधर विभिन्न सचल दस्तों ने तीन परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। लापरवाही बरतने के मामले में नौ कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा सोलह मार्च से शुरू है। आज पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए गठित सचल दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बिरनो संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने पहली पाली में होने वाली हाईस्कूल अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट समाजशास्त्र परीक्षा में कल्पनाथ इंटर कालेज छतरमा का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्ष संख्या 5 एवं 13 में सामूहिक नकल होते पाई गई। दोनों कक्षों में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के कापियों के उत्तर आपस में मिलते हुए पाए गए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के उत्तर भी आपस में मिलते पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदयराम आजाद के नेतृत्व वाले दस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन बुजुर्ग परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इसके अलावा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने सैदपुर ब्लाक क्षेत्र में विभिन्न केंद्रों पर छह कक्ष निरीक्षकों गिरीश कुमार, यशवंत, मनीषचंद्र, रामचंद्र एवं नेहा को कार्यमुक्त कर दिया। उनके दस्ते में फसीहा जमानी, दयाशंकर सिंह यादव शामिल रहे। बताया कि वित्त लेखाधिकारी दीपक सिंह ने रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र में कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। श्री सिंह ने दो केंद्रों पर जमीन पर परीक्षार्थियों के परीक्षा देने पर नाराजगी जताई।