फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Judge, DM and SP reached the District Jail

Ghazipur News: जिला कारागार पहुंचे जिला जज, डीएम और एसपी

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
District Judge, DM and SP reached the District Jail
जेल के अंदर किसी दशा में न आए मोबाइल, रोस्टर बना चलाए चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में जेल के अंदर मोबाइल न आए। रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए।
जिला जज, डीएम और एसपी का काफिला जिला कारागार पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला और पुरुष बंदियों की बैरक खंगाली। रसोई कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही बनने वाले भोजन की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार में लगे सीसीटीवी संचालन व्यवस्था की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनकी बीमारियों के संबंध में पूछा और उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। साथ ही जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाॅक रजिस्टर की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए, इसके लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाकर जांच किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बंदीगृह में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed