फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District hospital will soon get two ventilators

जिला अस्पताल को जल्द लगेंगे दो वेंटिलेटर

Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
District hospital will soon get two ventilators
ग़ाजीपुर। जिले के गंभीर रोगियों के लिए एक सुकून भरी खबर है। शहर के गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल में आने वाले कुछ दिनों में दो वेंटिलेटर शुरू हो जाएंगे। इसके चलते, अब जिले के गरीब और असहाय मरीज जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आते थे और गर्मी में परेशानी के कारण उन्हें दूसरे शहर के लिए रेफर कर दिया जाता था, ऐसे में अब उन्हें दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से एक वेंटीलेटर पूर्व में प्राप्त हो चुका है और दूसरा वेंटीलेटर सात मई को जिला अस्पताल के लिए प्राप्त हुआ है। ऐसे में अब जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर गंभीर मरीजों के लिए कार्य करेंगे, जिसे आने वाले दिनों में इंजीनियरों की टीम द्वारा जिला अस्पताल में लगाकर शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के लिए भी एक वेंटीलेटर मिलने की उम्मीद है। एसीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि वेंटीलेटर को जिले में भेजने के पीछे कोविड-19 के रोगियों के उपचार के साथ ही अन्य गंभीर मरीजों के इलाज में यह वेंटीलेटर काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए शासन की तरफ से 1000 वायरस ट्रांसपोर्टमीडियम (वीटीएम) भी जिले को मिलने वाला है, जिससे कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजने में आसानी होगी। इसके पूर्व, सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष पासी 26 मार्च 2020 को स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुधारने के लिए एक करोड़ रुपए विधायक फंड निधि से 10 वेंटीलेटर और चिकित्सा उपकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता को अपना पत्र दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में वेंटिलेटर लगाने की बात लिखी है। हालांकि अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं कि अगर सभी विधायक इस तरह का प्रयास करें तो प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed