फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District hospital not yet equipped with CCTV

अब तक सीसीटीवी से लैस नहीं हुआ जिला अस्पताल

Tue, 15 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
District hospital not yet equipped with CCTV
जिला अस्पताल अब तक सीसीटीवी कैमरे से लैस नहीं हो सका है। जबकि शासन द्वारा करीब चार माह पूर्व ही निर्देश दिया था। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के मनमाने रवैये एवं बाहरी लोगों पर नजर रखने का उद्देश्य पूर्ण होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में मेडिकल कालेज प्रशासन ने जल्द से जल्द ओपीडी सभागार, दवा केंद्र सहित अस्पताल परिसर के महत्पूर्ण स्थानों पर कैमरा लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण इलाकों से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में ओपीडी कक्ष में पर्ची रखने से लेकर दवा और जांच जैसे चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं बाहरी लोगों के बढ़ते मकड़जाल को समाप्त करने एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों पर नजर बनाए रखने के लिए शासन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश जारी किया था। ऐसे में मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से जल्द कवायद शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन करीब चार माह बीत जाने के बाद भी अस्पताल इससे लैस नहीं हो सका। ऐसे में जहां शासन का उद्देश्य जहां पूर्ण होता नहीं दिख रहा है, वहीं मरीजों को प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मियों के मनमाने रवैए को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि 150 कैमरे की खरीदारी कर ली गई है। 40 कैमरे मेडिकल कालेज में लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अस्पताल को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed