{"_id":"61b4e23d1016f113e61657ca","slug":"district-hospital-is-not-getting-24-hours-electricity-ghazipur-news-vns627388698","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को नहीं मिल रही 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को नहीं मिल रही 24 घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली नहीं मिलने से जहां चिकित्सकीय व्यवस्था बेपटरी हो रही है। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जबकि शासन की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण स्थापित हैं। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार अस्पताल प्रशासन की ओर से विद्युत विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जिले में एक तरफ जहां चिकित्सकीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार जिला और महिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने में जुटी हुई है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के स्थापित हो जाने से चिकित्सकीय सेवाओं के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में बिजली की व्यवस्था को लेकर अभी भी स्थितियां ठीक नहीं हैं। अचानक दिन एवं रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने के समय जनरेटर संचालित करने में थोड़ा भी बिलंब होने पर ऑक्सीजन पर चल रहे मरीजों के लिए खतरा मंडराने लगता है। यही नहीं औषधि भंडार केंद्र में कई ऐसी जीवन रक्षक दवाइयां रखी गई हैं, जिसे एक निर्धारित तापमान पर रखा जाता है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने से चिकित्सकीय व्यवस्थाएं डगमगाने लगती हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिलती। जबकि जिला अस्पताल में 24 घंटे आपूर्ति को लेकर सरकार की तरफ से विद्युत विभाग को निर्देश है। बावजूद स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।