फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Divided into five zones

पांच जोन में बंटा जिला

Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
District Divided into five zones

बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ इसी माह से शुरू हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
परिषद की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा की तिथि करीब आते ही इसकी तैयारियां जोर पकड़ने लगीं हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही उसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोन का निर्धारण कर दिया गया है। जिले को 35 सेक्टर में बांटते हुए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की कमान अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई है।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी केवल प्रश्नपत्र एवं प्रारंभिक हिंदी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा के साथ ही इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा पहली पाली में होगी। जबकि दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र के साथ ही व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की परीक्षा आयोजित है।

 परीक्षा सिर पर आते ही जहां परीक्षार्थी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं वहीं परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी भी जोरों पर चल रही है। करीब महीने भर चलने वाली परीक्षा के महाकुंभ की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर एवं जोन का निर्धारण कर दिया गया है। इस वर्ष की परीक्षा के लिए जिले को 35 सेक्टर एवं 5 जोन में बांटा गया है।

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी जिलास्तरीय अधिकारी निभाएंगे। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी पांच जोनल मजिस्ट्रेट होंगे जबकि अपर जिलाधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की कमान संभालेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को करीब 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इसमें हाईस्कूल की 5 लाख 25 हजार तथा इंटरमीडिएट की 8 लाख 94 हजार उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय सिटी इंटर कालेज में उपलब्ध हो गई है।

इस सप्ताह के अंत तक इनका वितरण किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों और केन्द्र व्यवस्थापकों की सूची जिला स्तर पर तैयार की जा रही है। बहुत जल्द सूची का निर्धारण कर दिया गया है। जिन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाई जा रही उन्हें निर्धारित प्रपत्र भरकर परिचय पत्र बनवाना होगा। बोर्ड की परीक्षा में माध्यमिक के साथ ही प्राथमिक के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।


अस्सी फीसदी से ज्यादा अंक नहीं दे सकेंगे
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जिले में तैयारी का कार्य जोरशोर से जारी है। इसके तहत विद्यालयों को नामिनल रोल, करेक्शन स्लिप, ओएमआर प्रैक्टिकल अवार्ड शीट के साथ आंतरिक मूल्यांकन के अंतर्गत प्रयोगात्मक-प्रोजेक्ट के प्राप्तांक की शीट सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है।

 विद्यालवार सूची का मिलान करने के बाद अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे संशोधित कर संशोधित शीट पर भरकर 10 फरवरी तक जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना है ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले उसे बोर्ड को भेजा जा सके। संशोधित सूची के आधार पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का अवसर मिल सके। हाईस्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराई गई शीट को भरकर एक सप्ताह में उपलब्ध कराना है। प्रयोगात्मक के अंक 30 पूर्णांक में देना है। प्रैक्टिकल में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले परीक्षार्थियों की कापियों का मूल्यांकन बोर्ड अपनी तरफ से कराएगा।

अब तक 615 विद्यालयों में बंटा प्रवेशपत्र
 बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण राजकीय सिटी इंटर कालेज से किया जा रहा है। 31 जनवरी से तहसीलवार वितरित किए जा रहे प्रवेश पत्र अब तक 615 विद्यालयों को बांटे जा चुके हैं। पहले दिन जमानिया और मुहम्मदाबाद, दूसरे दिन पहली को जखनिया तथा आज सैदपुर तहसील क्षेत्र के विद्यालयों को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। मंगलवार को सदर तहसील के विद्यालयों को प्रवेश पत्र बांटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed