{"_id":"683f3a7b424ce1a8850cb16c","slug":"district-conference-on-the-topic-save-the-constitution-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-133714-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संविधान बदलना चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संविधान बदलना चाहती है भाजपा
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंबेडकर पार्क में संविधान बचाओ विषय पर जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के जरिये हम संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसे जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का काम है। प्रदेश सचिव जिला को-ऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। जिला को-ऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार को रोकने के लिए जान लगा देगा।
जिला को-ऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, एआईसीसी प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी, अरविंद किशोर राय, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील राम और संचालन लालसाहब यादव ने किया। अंत में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आभार प्रकट किया।