फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribution of lunch packets to two thousand people affected by floods

बाढ़ से प्रभावित दो हजार लोगों को लंच पैकेट का वितरण

Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Distribution of lunch packets to two thousand people affected by floods
हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय से शुक्रवार को पूर्व उप महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ओपी सिंह यादव के दिशा-निर्देशन में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने क्षेत्र के कई गांव में दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच करीब दो हजार लंच पैकेट बांटा गया। पार्टी कार्यालय पर बाढ़ की भयानक आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन के दावे हवा-हवाई हैं।
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों में लोग बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे हैं। मीठी बोली और भावुक भाषणों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए जमीन पर उतरकर कार्य करना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के लोग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और क्षेत्र के दर्जनों गांव इसकी चपेट में हैं। हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है लेकिन अब तक कोई वितरण कार्य शुरु नहीं हुआ है।
विज्ञापन

टीम ने देर शाम तक देवरिया, चितावन पट्टी, राघोपुर, मतसा, जीवपुर, ताजपुर मांझा, रघुनाथपुर कालनपुर आदि गांव के बाढ़ प्रभावित करीब 2000 लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। वितरण करने वाली टीम में मिथिलेश सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, धनंजय सिंह, अरुण यादव, मृत्युंजय यादव, सुदामा यादव, प्यारेलाल, सुरेंद्र पासवान, विवेक श्रीवास्तव, अनीस यादव, विकास यादव, उदय राजभर, लल्लन, उदयनारायण राजभर, जयप्रकाश पहलवान, कन्हैया, अमन, राजकिशोर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed