फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribution of family planning tools

परिवार नियोजन के साधन का वितरण किया

Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Distribution of family planning tools
मरदह। बढ़ते जनसंख्या पर रोकथाम के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक मरदह स्वास्थ्य केंद्र पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करत हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरफराज आलम ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा दिवस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्यकर्मियों को सुरक्ष्तिा गर्भ निरोधक साधनों की जनकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा दिवस अभियान के तहत लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में पखवारा मनाने के लिए सभी एएनएम को कापर टी, निरोध, ओरल पिल्स, माला एन आदि सुरक्षित गर्भ निरोधक साधनों का वितरण कर दिया गया है। निर्देश दिया कि विश्व जनसंख्या पखवारा दिवस के अंतर्गत सभी एएनएम अपनी आशाओं के माध्यम से घर-घर घूमकर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरुक करेंगी तथा आवश्यकतानुसार लोगों को परिवार नियोजन के साधनों का वितरण करेंगी। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम 12 से 27 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन आशाओं से लेकर देने की जिम्मेदारी एएनएम को दी गई है। बैठक में सहायक शोध अधिकारी आरएस गोप, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेमप्रकाश राय, प्रियंका सिंह, गीता यादव, मंजू राय, उर्मिला देवी, लीलावती देवी, रानी, बिंदू राय, सुनीता यादव, सुषमा सिंह, मंजू राय, बिंदु देवी, पुष्पा गौतम, नीलम, मीरा गुप्ता, सुनीता देवी, नीलम देवी, प्रमिला देवी, शैल राजभर आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed