फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   distributing diseases for free

गाजीपुर: कूड़ा ढोती खुली ट्रालियां, मुफ्त में बांट रहीं बीमारियां

Fri, 10 Feb 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
distributing diseases for free
गाजीपुर। नगर के प्रमुख स्थानों एवं सड़कों के किनारे कूड़ा-कचरे के लगे ढेर जहां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं वहीं ट्रैक्टर-ट्राली में खुले में ले जाया जा रहा कूड़ा रास्ते भर गिरते और उड़ते हुए लोगों में बीमारियां बांट रहा है। हालत ये ही कि विभिन्न जगहों से कूड़ा उठाने के लिए समय का कोई निर्धारण नहीं है, दोपहर तक स्थिति जस की तस बनी रहती है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का अलख जगाने का दावा करने वाली नगर पालिका प्रशासन इन दिनों फिसड्डी होती दिखाई पड़ रही है। जिले में कूड़ा उठान और उसके निपटाने में दुर्व्यवस्था का आलम है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां ढकी नहीं होने के वजह से पूरे रास्ते भर उसे गिराती जाती है। रास्ते भर गिरता और उड़ता ये कू ड़ा लोगों में बीमारियां बांटता जाता है। वहीं बदबू भी ऐसी कि लोग सांस रोकने पर मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

शहर के सकलेनाबाद, पहाड़खां का पोखरा, सिद्धेश्वरनगर तिराहा, लंका सहित अन्य प्रमुख मार्गों एवं कॉलोनियों में विभिन्न जगह कूड़ा रखने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। ऐसे में इन स्थानों पर कूड़ा बिखरा रहता है। यहीं नहीं इन स्थानों से कूड़ा उठान को लेकर कोई समय का निर्धारण नहीं है। कभी सुबह नौ बजे तो कभी दो 12 बजे तो कभी शाम चार बजे कूड़ा उठाया जाता है, जबकि पूरे दिन वहां पड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं कूड़ा उठान वाले वाहन पर कचरा लादकर ले तो जाया जाता है, लेकिन उसको ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। ऐसे में जिन मुहल्ले से होकर वाहन गुजरता है कूड़ा गिरता रहता और दुर्गंध से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं इन स्थानों पर अब तक डस्टबिन की भी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कूड़ा एक जगह एकत्र रहे।
सबसे अधिक दिक्कत तब होती है, जब प्रमुख मार्गों के किनारे कूड़ा उठाने वाले वाहन ऐसे खड़े रहते हैं, जिससे जाम की समस्या आए दिन राहगीरों और शहरवासियों को रूबरू होना पड़ता है। यहीं नहीं जिन जगह प्रमुख जगहों पर कूड़ा रखा जाता है, वहां अब तक डस्टबिन की भी व्यवस्था नहीं की गई हैं। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि लगातार सफाई कर्मियों की टीम कूड़ा का उठान कर रही हैं। उनहें समय से कूड़ा उठाने के लिए और ढक कर कूड़ा ले जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

करीब 41 मीट्रिक टन प्रतिदिन निकलता है कूड़ा
गाजीपुर। शहर के विभिन्न मुहल्लों से करीब 41 मीट्रिक टन प्रतिदिन कूड़ा निकलता है। विभाग की ओर से कूड़ा एकत्र करने के लिए ठेला-ट्राली की भी व्यवस्था की गई है। जबकि कई मुहल्लों में ट्राली के नहीं पहुंचने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। एक दिन के अंतराल पर कूड़ा उठान के लिए ट्राली पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed