फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distribute voter slip door-to-door

डोर-टू-डोर मतदाता पर्ची का वितरण करें

Thu, 17 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Distribute voter slip door-to-door
तहसील के सभागार में बृहस्पतिवार को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बीएलओ के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के आधार पर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर जागरूक करने, मतदाता पर्ची का वितरण करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें। डोर-टू-डोर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करें। मतदान दिवस से पूर्व प्रत्येक मतदाता के पास उनकी पर्ची हर हाल में पहुंच जानी चाहिए। जिससे मतदाता को मतदान के दिन किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताएं कि अगर आपको आपके क्षेत्र में खड़े उम्मीदवारों में से कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप उस दशा में नोटा का प्रयोग करते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची वितरण के दौरान अगर कोई एब्सेंट मृतक शिफ्टेड पाया जाता है या मौके पर नहीं मिलता है तो उसकी सूची तैयार कर कार्यालय में जमा कराई जाएगी जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विनोद कुमार रजिया सुल्ताना नसरीन बानो रीता सरिता देवी विद्याधर रामकृष्ण राम कौशल्या देवी विजेंद्र राम अनिल कुमार यादव राकेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed