फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disposal has been done on the portal without inspection

बिना निरीक्षण ही पोर्टल पर हो गया निस्तारण

Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Disposal has been done on the portal without inspection
सादात। थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव निवासी महेंद्र कुमार के दरवाजे से होकर 11000 वोल्टेज का तार गुजरा है। इस तार के चलते उनके परिवार और बाहर बंधे पशुओं पर खतरा हमेशा मंडराता रहता है। बिना विभागीय सर्वे के बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा यहां विद्युत खंभा लगवा दिया गया। खंभा और तार को हटवाने के लिए महेंद्र ने कई बार अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अधिशासी अधिकारी की निष्क्रियता के बाद उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर किया और 11000 वोल्टेज का तार और खंभा हटाने की मांग की, लेकिन बिना मौके का निरीक्षण कराए ही इसका निस्तारण कर दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने एक बार पुन: इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर डाला है। इसका भी निस्तारण बिना निरीक्षण किए ही कर दिया गया। निराश महेंद्र अब मुख्यमंत्री से स्वंय मिलकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed