फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussions about the arrest of Nikhat Ansari kept floating in the atmosphere of the city throughout the day.

Ghazipur: विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी की गिरफ्तारी की रही चर्चा, मऊ स्थित मकान में रहती हैं निखत

Sun, 12 Feb 2023 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को चित्रकूट के रंगोली जेल में गिरफ्तारी की खबर चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन
Discussions about the arrest of Nikhat Ansari kept floating in the atmosphere of the city throughout the day.
पत्नी निखत के साथ विधायक अब्बास (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को चित्रकूट के रंगोली जेल में गिरफ्तारी की खबर आज चर्चा का विषय बनी रही। शनिवार को उनके पैतृक आवास फाटक और आसपास के क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन


अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी मऊ स्थित मकान में रहती हैं, लेकिन मनी लांड्रिंग के मामले में अब्बास अंसारी की दो माह पूर्व हुई गिरफ्तारी के बाद से वह चित्रकूट जेल में उनसे मिलने जाती थीं। मुखबिर से जिला प्रशासन को सूचना मिली की अब्बास अंसारी की पत्नी प्रतिदिन दिन में 11 बजे जेल में आती हैं और तीन चार घंटे रह कर चली जाती हैं।
विज्ञापन


सूचना पर शुक्रवार को बांदा के अधिकारियों ने छापेमारी की। जिसमें अब्बास अंसारी अपने बैरक में नहीं मिले। जेल आफिस के बगल में एक कमरे में ताला बंद था उसे खुलवाया गया त़ो अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी उसमें मिल गए। उनका नाम मुलाकाती रजिस्टर में दर्ज नहीं था। तलाशी के दौरान मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। महिला सिपाहियों द्वारा निखत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed