फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Discussion was held about the rally to be held in Varanasi

वाराणसी में होने वाली रैली को लेकर की गई चर्चा

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Discussion was held about the rally to be held in Varanasi
दुल्लहपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जखनिया कार्यालय में हुई। इसमें जखनिया से वाराणसी जगतपुर के लिए बस प्रस्थान करने को लेकर चर्चा की गई। वहां कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली में भाग लेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष देव नारायण सिंह ने कहा कि देश को बर्बादी से बचाया जाए। 2022 में कांग्रेस की सरकार बने।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया प्रभारी सर्बानंद, अनिल कुमार सिंह, अच्छेलाल कनौजिया, दीपक राम, राजेंद्र पांडेय, बृजेश गौतम, महेंद्र राम, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पांडेय ने किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार भदौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा की अध्यक्षता में गहमर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित रैली पर चर्चा की गई। पीसीसी सदस्य मोहम्मद याहिया खान ने कहा कि प्रियंका गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से जनता का दुख दर्द बांटना लोगों का आवाज बनना दुख सुख का साथी बनना प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबरा गई है। ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा ने कहा भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश की जनता त्रस्त है और कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मी कांत, उपाध्याय बाल्मिक सिंह, विमलेश सिंह, जय राम चौधरी, शिवनाथ रावत, पायलट इबरार खां, जावेद खां, इरफान खां आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्याम नारायण कुशवाहा और संचालन विमलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed