फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dirty water enters houses, anger

गंदा पानी घरों में घुसा, गुस्सा

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dirty water enters houses, anger
सड़क पर लगा जल जमाव में जाते लोग।
शहर से सटे टेढ़वा रजदेपुर देहाती दलित बस्ती में पिछले कई दिनों से गढ़ही का पानी फैला हुआ है। एक तरफ जहां पूरा मार्ग पानी से लबालब है। वहीं कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों की जीना दुश्वार हो गया है। पिछले कई वर्ष से बारिश के मौसम बस्ती के लोग महीनों जलजमाव की समस्या से जूझते आ रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग की तरफ से समस्या के समाधान का मुकम्मल इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इससे बस्ती के लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र से सटे टेढ़वा रौजा रजदेपुर देहाती दलित में पिछले कई वर्षों से बारिश के मौसम में जलजमाव की झेल रहे हैं। इस वर्ष भी कई दिनों से हो रही बारिश से बस्ती में बगल में स्थित गढ़ही भर गई है। इससे उसका पानी बस्ती के रास्ते में जमा होने के साथ ही लोगों के घरों में घुस गया है। इसकी वजह से बस्ती के लोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है। लोग घरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


जिनका मकान दो मंजिला है, वे तो सामानों के साथ ऊपरी मंजिल में रह रहे हैं, लेकिन जिनका मकान एक मंजिला है, वे पानी के बीच रहने को विवश हैं। ऐसे लोगों का खाना बनाने के साथ ही चैन से सोना दुश्वार हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों का जूता-मोजा न भीगे, इसके लिए अभिभावक उन्हें साइकिल या गोंद में उठाकर पानी से पार करा रहे है और अन्य लोग पानी के बीच से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी से दुर्गंध आने से एक तरफ जहां लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है, वहीं मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। रात के में अंधेरा होने पर लोगों में इस बात का भय बना रह रहा है कि पानी में कोई जहरीला जंतु आकर उन्हें काट न ले। बस्ती में लगा हैंडपंप भी पानी से घिरा हुआ है, जिसके पानी के सेवन लोग मजबूरी वश करते हुए किसी बीमारी की आशंका से भयभीत है। किसी स्तर से पानी निकासी की व्यवस्था न कराए जाने से बस्ती के लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed