{"_id":"65049e8298dcc34dd30247d3","slug":"dirt-seen-at-cow-shelter-center-during-sdms-inspection-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-3630-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एसडीएम के निरीक्षण में गोवंश आश्रय केंद्र पर दिखी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एसडीएम के निरीक्षण में गोवंश आश्रय केंद्र पर दिखी गंदगी
विज्ञापन
पूर्वांचल सहकारी कताई मिल स्थित गोवंश आश्रय केंद्र बड़ौरा का शुक्रवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के चारों तरफ गंदगी का अंबार देख कर वह संचालक पर भड़क गए। खंड विकास अधिकारी को फोन लगाकर उन्हें भी फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया।
एसडीएम राजेश प्रसाद ने पूर्वांचल सरकारी कताई मिल स्थित गोवंश आश्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान पशुओं के रखरखाव, पीने के लिए पानी, भूसा, पशु आहार आदि व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान पशुओं को खाने के लिए सूखा भूसा डाला गया था। कहा कि हरा चारा क्यों नही पड़ा है। गोवंश आश्रय केंद्र गोबर और गंदगी से पटा था। परिसर में चारों तरफ गंदगी के अंबार को देख एसडीएम भड़क गए। संचालक को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने हिदायत दिया कि परिसर में अगर गोबर और गंदगी इसी तरह फैली रहेगी तो सभी भुगतान रुकवा दूंगा। उन्होंने गंदगी के लिए खंड विकास अधिकारी को भी फटकार लगाई। कहा कि परिसर में कई दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई है। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि शीघ्र पूरे परिसर की सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई साफ करा दूंगा। निरीक्षण में भूसा समुचित मिला। पशु आहार चार बोरी पाया गया। इस मौके पर पशुओं के लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। केंद्र पर वर्तमान समय में 289 पशु पाए गए। निरीक्षण में तीन पशु घायल पड़े थे। पशुओं की हालत दयनीय मिली। पशु चिकित्साधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सभी पशुओं को लंपी का टीकाकरण हो गया है। चार पशुओं का टैग करना है। एसडीएम ने गोवंश आश्रय केंद्र के प्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी को जमकर फटकारा और सभी व्यवस्थाएं तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।